हैमिल्टन पूल : अनुपम सौन्दर्य
सौन्दर्य शास्त्र की अनुपम गाथा 'हैमिल्टन पूल"। जी हां, सामान्यत: विध्वंस-ध्वंस विनाश को रेखांकित करता है लेकिन 'हैमिल्टन पूल" का कण-तृण सौन्दर्य का बोध कराता है। ऑस्टिन टेक्सॉस में स्थित 'हैमिल्टन पूल" ध्वंस का कारक है। फिर भी सौन्दर्य की निराली छटा अवलोकित होती है।
'हैमिल्टन पूल" स्वीमिंग के लिए बेहतरीन है तो वहीं सौन्दर्य का इन्द्रधनुषी रंग देख कर पर्यटक या सैलानी स्वत: सुध-बुध खो देता है। दुनिया के इस खूबसूरत 'हैमिल्टन पूल" का उद्भव गुफा की छत ध्वस्त या ढ़हने से हुआ था। प्राकृतिक सौन्दर्य का बोध कराने वाला 'हैमिल्टन पूल" एक शासकीय संरक्षित परिवेश है।
खास यह है कि पेडर्नलेस नदी इस इलाके में करीब तीन से चार मील शीर्ष पर प्रवाहित होती है। नदी का जल संगमन एक भव्य-दिव्य झरना के तौर पर तब्दील हो जाता है। सामान्यत: 'हैमिल्टन पूल" बालकोन्स केनोनलैण्डस का संरक्षित हिस्सा है लेकिन पर्यटकों की आवाजाही एवं सौन्दर्य की खूबियों के कारण सार्वजनिक स्थल के रुप में विख्यात है।
'हैमिल्टन पूल" झरना क्षेत्र में रसायनिक पत्थर श्रंखला की बहुतायत है। कोना-कोना क्रीक चूना पत्थर की चमक से इन्द्रधनुषी रंग बिखेरता है। करीब पचास फुट ऊंचाई से प्रस्फुटित झरना की जल तरंगों से एक अद्भूत एवं मोहक सुगंध का एहसास दर्शक-पर्यटक को होता है। यह सुगंध दिल-ओ-दिमाग-मन-ओ-मस्तिष्क को तरोताजा कर देती है।
'हैमिल्टन पूल" पक्षियों की विविधिता के कोलाहल से अनुगूंजित होता रहता है तो वहीं विविध वनस्पतियां ताजगी का एहसास कराती हैं। देशी घास एवं जंगली फल-फूल मन मस्तिष्क को प्रसन्नता से भर देते हैं। यह क्षेत्र कोलोराड़ो नदी का निचला इलाका है। पक्षियों की कई लुप्त प्रजातियां भी यहां संरक्षित हैं।
यह संरक्षित इलाका लुप्तप्राय पक्षियों-प्रजातियों के लिए भी जाना जाता है। यह इलाका करीब तीस हजार चार सौ तीस एकड़ है। यह सुन्दर पूल ऑस्टिन के पश्चिम में करीब चालीस किलोमीटर दूरी पर है। खास यह है कि स्थानीय प्रशासन जल की गुणवत्ता का परीक्षण निरन्तर करता रहता है लेकिन कभी भी गुणवत्ता में गिरावट का अनुभव नहीं किया गया।

No comments:
Post a Comment