Monday 15 January 2018

टियाटिहुआकन : पिरामिड श्रंखला का शहर

    'रहस्य एवं रोमांच" की देश-दुनिया में कहीं कोई कमी नहीं। 'रहस्य" की अनसुलझी गुत्थियां वैज्ञानिकों से लेकर आम आदमी तक को चिंतन-मनन-विमर्श को विवश कर देती हैं।

  मैक्सिको का 'टियाटिहुआकन" शहर सदियों बाद भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है। 'टियाटिहुआकन" शहर पिरामिड श्रंखला का शहर है लेकिन यह खण्डहर शहर रहस्यों को छिपाये है।
    वैज्ञानिक सैकड़ों साल से रहस्य की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में लगे हैं। फिलहाल तो मैक्सिको का 'टियाटिहुआकन" शहर रहस्य में उलझी एक विरासत से अधिक कुछ भी नहीं दिख रहा। 
    वैज्ञानिकों की दृष्टि में पिरामिड़ों का यह एक खण्डहर शहर है। पिरामिड़ों के इस खण्डहर का वास्तविक नाम भले ही कुछ आैर हो लेकिन देश-दुनिया में इसे 'टियाटिहुआकन" की ख्याति हासिल है। विशेषज्ञों की मानें तो इस पिरामिड शहर की खोज एजटेक्स ने की थी। एजटेक्स ने ही इस स्थान को 'टियाटिहुआकन" संज्ञा दी थी। 'टियाटिहुआकन" का शाब्दिक अर्थ 'प्लेस आफ गॉड" होता है।
     विशेषज्ञों की मानें तो एजटेक्स की दृष्टि में मध्य युगीन यह शहर अचानक प्रकट हुआ था। इस शहर का निर्माण किसने किया आैर कब किया ? यह रहस्य अभी तक बना हुआ है। मैक्सिको सिटी के ठीक बाहरी इलाके में स्थित यह विस्मयकारी शहर करीब पांच सौ वर्ष पहले खण्डहर में तब्दील हो गया था। 'टियाटिहुआकन" का वास्तुशिल्प विलक्षण है।
      विशेषज्ञों की मानें तो इस विलक्षण शहर का निर्माण खास तौर से अर्बन ग्रिड सिस्टम से किया गया था। न्यूयार्क सिटी की बनावट भी इसी सिस्टम पर आधारित है। विशेषज्ञों का आंकलन है कि इस शहर की आबादी करीब पच्चीस हजार के आसपास रही होगी।पिरामिड से अभी भी मानव कंकाल अर्थात हड्डियों का ढ़ांचा मिलता रहता है।
     इससे इतना तो अवश्य स्पष्ट होता है कि बड़ी तादाद में इंसानी बलिदान हुआ होगा। पिरामिड श्रंखला का यह शहर खण्डहर होने के बावजूद दर्शकों-पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। देश-दुनिया के दर्शक-पर्यटक निरन्तर आते-जाते रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

टियाटिहुआकन : पिरामिड श्रंखला का शहर     'रहस्य एवं रोमांच" की देश-दुनिया में कहीं कोई कमी नहीं। 'रहस्य" की अनसुलझी गु...