Thursday, 21 September 2017

खूबियों वाली शैम्पेन पुल झील

    सौन्दर्य की इबारत लिखने में विश्व की जलधारायें भी पीछे नहीं। जी हां, जल अर्थात पानी का रंग हमेशा श्वेत-सफेद ही पाया गया लेकिन प्राकृतिक धरोहरों की श्रंखलाओं ने इस सच को भी अक्सर झुठलाया। 

     न्यूजीलैण्ड की 'शैम्पेन पुल झील" भी कुदरती करिश्मों से लबालब है। इस झील की एक धारा के जल का रंग हमेशा रंगीन नारंगी रहता है तो वहीं इसकी जलधारा में हमेशा शैम्पेन की तरह बुलबुला उठता रहता है। शायद इसीलिए इसे 'शैम्पेन पुल झील" के नाम से जाना जाता है। 
    न्यूजीलैण्ड में रोटोरुआ से दक्षिण करीब तीस किलोमीटर फासले पर स्थित यह कुदरती झील विश्व के लिए एक अजूबा है। तोपो से उत्तर दिशा में करीब पचास किलोमीटर की दूरी पर यह विलक्षण झील दिखेगी। नारंगी जलधारा वाली यह कुदरती झील करीब नौ वर्ष पहले अस्तित्व में दिखी। 
   करीब बासठ फुट गहरी व करीब पैंसठ फुट लम्बी इस विलक्षण झील को देखने देश दुनिया के असंख्य पर्यटक आते है। इस झील का जल दायरा करीब 18 लाख घनफुट है। इसकी सतह का जल तापमान करीब 74 डिग्री सेल्सियस रहता है जबकि झील का सामान्य जल करीब 260 डिग्री सेल्सियस तक पहंुच जाता है। झील के पानी में हमेशा बुलबुला उठता रहता है।
     उत्तरी द्वीप की इस झील-झरना में रासायनिक गैसों का भारी भण्डारण उपलब्ध है। इसमें हाइड्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड, मीथेन, आर्सेनिक, सल्फाइड आदि गैसों का प्रचुुर भण्डारण है। इतना ही 'शैम्पेन पुल झील" के आसपास के पहाड़ों में बेशकीमती धातुओं की उपलब्धता भी पर्याप्त तादाद में है। इन पहाड़ी इलाकों में पारा, थैलियम के अलावा सोना व चांदी की भी उपलब्धता है। 
     इस विलक्षण झील का जल किसी तरल पदार्थ की भांति दिखता है तो झील में जल का प्रवाह उबलता हुआ दिखता है। ऐसा एहसास होता है कि अभी जलधारा से विस्फोट हो जायेगा। इस झील का जल गिलास में भर लेने से शैम्पेन की भांति झाग के साथ फैलता दिखता है। न्यूजीलैण्ड के भू वैज्ञानिक इसकी विलक्षणता का अध्ययन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

टियाटिहुआकन : पिरामिड श्रंखला का शहर     'रहस्य एवं रोमांच" की देश-दुनिया में कहीं कोई कमी नहीं। 'रहस्य" की अनसुलझी गु...