Thursday, 12 October 2017

प्लेटविक झील : अपार खनिज सम्पदा

    दुनिया में विलक्षणता की कहीं कोई कमी नहीं। विलक्षण परिवेश हो या विलक्षण व्यक्तित्व कोई भी देखने-मिलने की ललक रख सकता है।

   क्रोएशिया की लेक (झील) श्रंखला भी अपनी विलक्षणता के लिए दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती है। खास बात यह है कि क्रोएशिया की झील श्रंखला में एक दो नहीं बल्कि करीब डेढ़ दर्जन झीलें एक दूसरे से ताल्लुक रखती हैं फिर भी सभी का अस्तित्व स्वतंत्र एवं अलग है। 
    क्रोएशिया की प्लेटविक लेक एक प्राकृतिक बांध के तौर पर दिखती है। इसका सौन्दर्य देखने हर साल एक लाख से भी अधिक पर्यटक आते है। क्रोएशिया ने इस झील श्रंखला को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है। यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज साइट पर इसे स्थान मिला है।
    क्रोएशिया ने इसे वर्ष 1949 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। यह विलक्षण झील क्रोएशिया में बोस्निया एवं हर्जेगोविना की सीमा पर स्थित है। क्रोएशिया की इस झील प्लेटविक लेक खनिज सम्पदाओं से अति समृद्ध है। चूंकि राष्ट्रीय उद्यान घोषित है लिहाजा किसी भी प्रकार के खनन के लिए प्रतिबंधित है।
    यूनेस्को ने इस 1979 में विश्व धरोहर में शामिल किया था। यह क्रोएशियाई एवं एड्रियाटिक तटीय क्षेत्र है। यह झील करीब 296.85 वर्ग किलोमीटर अर्थात 73,350 एकड़ में फैली है।
    खनिज सम्पदाओं के साथ ही वन्य जीवन की भी बहुलता है। वन बिलाव, यूरोपीय बिल्लियां एवं भेडियों के असंख्य प्रजातियां इस क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करती हैं। पर्यटकों की आवाजाही से झील क्षेत्र गुलजार रहता है।

No comments:

Post a Comment

टियाटिहुआकन : पिरामिड श्रंखला का शहर     'रहस्य एवं रोमांच" की देश-दुनिया में कहीं कोई कमी नहीं। 'रहस्य" की अनसुलझी गु...