आस्ट्रेलिया की मुर्रे नदी : विलक्षण खनिज सम्पदा
आस्ट्रेलिया की 'मुर्रे नदी" दुनिया के अद्भूत खनिज भण्डारण के लिए ख्याति प्राप्त है। खनिज सम्पदा की बात हो या फिर जलजीवन को संरक्षित करने का विषय हो.... 'मुर्रे नदी" का कहीं कोई सानी नहीं।
लाल पत्थरों के शिलाखण्डों पर प्रवाहित यह नदी वैसे तो आस्ट्रेलिया की लाइफ लाइन मानी जाती है लेकिन वहीं दुनिया की शीर्ष एवं बड़ी नदियों में श्रंखलाबद्ध है। करीब 3750 किलोमीटर लम्बी 'मुर्रे नदी" को भी जलीय परिवर्तन के दंश झेलने पड़े।
सागर में विलय होने से पहले आस्ट्रेलिया की इस विलक्षण नदी का जल कभी मीठा तो कभी साधारण हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो पर्यावरणीय एवं आैषधीय पौधों का प्रभाव सीधे नदी के जल पर पड़ता है। पर्यावरणीय एवं आैषधीय पेड़-पौधों के घषर्ण से जल के स्वाद में परिवर्तन स्वाभाविक है।
आस्ट्रेलिया के ऊंचे व शीर्ष पहाड़ों के बीच से गुजरने वाली 'मुर्रे नदी" विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण आस्ट्रेलिया के क्वींसलैण्ड आदि इलाकों को आच्छादित करती है। विशेषज्ञों की मानें तो मुर्रे नदी को आस्ट्रेलिया में स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य कटोरा के तौर पर माना जाता है।
कारण इस नदी में मछलियों की असंख्य एवं विलक्षण प्रजातियां उपलब्ध हैं। आस्ट्रेलिया के 58 प्रतिशत कृषि क्षेत्र की सिंचाई मुर्रे नदी व इसकी सहायक नदियों से होती है। दुनिया की प्रसिद्ध मछलियां इस विलक्षण नदी की रौनक एवं शोभा हैं। मछलियों की प्रजातियों में मर्रे कॉड, ट्राउंड कॉड, गोल्डन बसेरा, मैक्वेरी बसेरा, चांदी बसेरा, भूरी ट्राउट, मछली पूंछ कैटफिश, आस्ट्रेलिया गलाना, क्रेफिश, झींगा आदि हैं तो वहीं चूहों की विलक्षण प्रजातियां इस नदी में पायी जाती हैं।
चूहों की यह प्रजातियां जल अर्थात पानी में ही रहती हैं। नदी का जल सामान्य तो तलहटी लाल रंग की दिखती है। आस्ट्रेलिया में इसे देश की सांस्कृतिक नदी की तरह मान्यता है। कारण यह लाइफ लाइन के साथ साथ खनिज व जलजीवन का पर्याप्त रुाोत है।
आस्ट्रेलिया में इसे मुर्रे डार्लिंग के नाम से जाना-पहचाना जाता है। नदी को भी संक्रमण के झटके लगे लेकिन 90 प्रतिशत निदान हो गया। इसे आस्ट्रेलिया में एक प्राकृतिक चमत्कार के तौर पर देखा जाता है। खास यह है कि नदी का एक किनारा अधिसंख्य इलाकों में लाल पत्थर श्रंखला से लबरेज दिखता है तो दूसरा किनारा पर्यावरण से भरपूर दिखता है।
नदी के किनारों में प्राचीन जीवाश्म चूना पत्थरों का अपार भण्डारण है। आस्ट्रेलिया में इस खनिज सम्पदा का कहीं कोई अंत नहीं। यूं कहा जाये कि मुर्रे नदी आस्ट्रेलिया का सौन्दर्य है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।

No comments:
Post a Comment