Monday, 23 October 2017

वाटर स्पाउट्स : विलक्षणता का एक आयाम

    जल केवल जीवन ही आनन्द का परिचायक भी है। साफ सुथरा पानी पियेंगे तो प्यास बुझेगी। शारीरिक आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति होगी लेकिन पानी की अठखेलियां तन-मन-मस्तिष्क प्रफुल्लित-पुलकित अवश्य होगा। मशीनी रैन डांस-मशीनी वाटर डांस तो मेगाटाउन्स में देखने को मिल जायेंगे लेकिन नेचुरल वाटर डांस देखने के लिए नेचर की गोद में ही जाना होगा।

 'वाटर स्पाउट्स" से ख्याति जल नृत्य अर्थात वाटर डांस नीदरलैण्ड, आस्ट्रेलिया व कतर आदि में देखे जा सकते हैं लेकिन फ्लोरिडा का वाटर स्पाउट्स विलक्षण है।
      सामान्यत: धूूली बवंडर भयभीत करने वाले अथवा डरावने होते हैं लेकिन फ्लोरिडा के जल बवंडर रोमांचित करने वाले होते हैं। इसे जल स्तम्भ, जलव्रज, जलवज्र, बवंडर या चक्रवात कुछ भी कह सकते हैं। यह जल से बने स्तम्भ के आकार के दिखते हैं। मुख्यत: इस तरह के जलस्तम्भ यूरोप एवं अंटार्कटिका में बनते-बिगड़ते दिखते हैं।
    दुनिया के अन्य देशों व अन्य स्थानों पर भी दिखते हैं किन्तु अत्यंत मुश्किल से। फ्लोरिडा में 'वाटर स्पाउट्स" समुद्री इलाके में आम हैं। 'वाटर स्पाउट्स" किसी भी क्षण में मनमोह लेते हैं। कहीं यह तीन चरणों में होता है तो कहीं पांच चरणों में दिखता है।
    'वाटर स्पाउट्स" एक गोला अंधकार से युक्त होता है तो दूसरा गोला घूमता सा प्रतीत होता है। एक अन्य में यह अंगूठी की भांति दिखता है। एक अन्य में यह एक जल स्तम्भ के शक्ल में दिखता है। अन्तत: कुछ पलों में यह सब विलुप्त हो जाता है।
    'वाटर स्पाउट्स" करीब दो किलोमीटर के दायरे में दिखते हैं। हालांकि यह दायरा कम या अधिक भी हो सकता है। जलवायु परिवर्तन या अनुकूल वातावरण का प्रभाव भी 'वाटर स्पाउट्स" पर पड़ता है। खास बात यह है कि 'वाटर स्पाउट्स" में बवंडर जैसे गुण नहीं होते। यह सूखे मौसम में भी बनते हैं। 
   हालांकि इनका जीवन चक्र अत्यधिक लघु अर्थात बीस मिनट के आसपास ही होता है। यह एक प्रकार से बादलों के आवेग-आवेश से बनते हैं। बादलों का आवेग नीचे आने लगता है तो जल अर्थात पानी की क्रिया अथवा क्रीड़ा दिखने लगती है।
   मुख्यत: यह जल वाले क्षेत्रों में ही बनते बिगड़ते हैं। कारण जल को आसानी से घूमने का मौका मिल जाता है। फ्लोरिडा के जलवायु में 'वाटर स्पाउट्स" निरन्तर दिखते हैं।

No comments:

Post a Comment

टियाटिहुआकन : पिरामिड श्रंखला का शहर     'रहस्य एवं रोमांच" की देश-दुनिया में कहीं कोई कमी नहीं। 'रहस्य" की अनसुलझी गु...