हाइपेरियन : दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़
दुनिया-धरती में 'अजूबा" की कहीं कोई कमी नहीं। 'सौन्दर्य-लालित्य एवं
माधुर्य" से लबरेज 'अजूबा" धरती में कहां नहीं ? वन एवं पर्यावरण श्रंखला
में भी 'सौन्दर्य-लालित्य एवं माधुर्य" कम नहीं।
इस प्राकृतिक सम्पदा को सुरक्षित-संरक्षित रखना भौतिकतावादी युग में भले
ही कुछ मुश्किल भले ही हो गया हो लेकिन प्राकृतिक सम्पदा श्रंखला का दुनिया
धरती में अपार भण्डार है। इन प्राकृतिक सम्पदाओं में विलक्षणता भी
विद्यमान है।
विशेषज्ञों की
मानें तो न्यूयार्क का 'स्टैच्यू आफ लिबर्टी" अपनी शीर्षता के लिए दुनिया
में ख्याति रखता है लेकिन दुनिया की वन एवं पर्यावरण सम्पदा श्रंखला
'स्टैच्यू आफ लिबर्टी" को चुनौती देती है। कैलिफोर्निया का 'हाइपेरियन"
वृक्ष-पेड़ अपनी ऊंचाई के लिए ख्याति रखता है।
विशेषज्ञों की मानें तो 'हाइपेरियन" वृक्ष धरती का सबसे अधिक ऊंचाई वाला
पेड है। इसे कैलिफोनिया में रेडवुड अर्थात लाल लकड़ी की संज्ञा से नवाजा
गया है। इन विलक्षण पेड़ों की आैसत आयु भी आश्चर्यचकित करने वाली है। यह
विलक्षण पेड़ 1200 वर्ष से लेकर 1800 वर्ष तक आयु को आसानी से पूर्ण करते
हैं। 'हाइपेरियन" वृक्ष की लम्बाई सामान्यत: एक सौ पन्द्रह मीटर से लेकर एक
सौ बीस मीटर तक होती है। व्यास भी कम नहीं होता।
'हाइपेरियन" का व्यास भी नौ से दस मीटर तक होता है। 'हाइपेरियन"
पर्यावरण का अति दुलर्भ प्रजाति के वृक्ष श्रंखला में माना जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो हाइपेरियन की खोज करीब एक दशक पहले 25 अगस्त 2006
को पर्यावरणविद एवं प्रकृतिवादी क्रिस अटकिंस एवं माइकल टेलर ने संयुक्त
तौर से की थी।
हालांकि इस विलक्षण
वृक्ष की उपलब्धता 1978 में विशेषज्ञों की नजर में आयी थी लेकिन कहीं अधिक
महत्व नहीं मिला। सामान्यत: इस लकड़ी का उपयोग परिवेश की सजावट में किया
जाता था। करीब सात सौ वर्ष पुराने पेड़ में 18000 से 20000 घनफुट लकड़ी होने
का आंकलन रहता है। उत्तरी कैलिफोर्निया में एक तट को सेक्वाइया
सेम्परवान्र्स के नाम से जाना जाता है।
इस क्षेत्र में हाइपेरियन की वृक्ष श्रंखला पायी गयी। पर्यटक हाइपेरियन की
विलक्षणता को देखने आते हैं। कई बार तो पर्यटक पेड़ पर चढ़ने से भी नहीं
चूकते। कैलिफोर्निया व आसपास के इलाकों में उपलब्ध इस वृक्ष श्रंखला के
अधिसंख्य वृक्ष काटे जा चुके हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो 95 प्रतिशत से अधिक वृक्ष कट जाने से यह प्रजाति
विलुप्त पर्यावरण श्रंखला में शामिल हो गयी। विशेषज्ञों की मानें तो दुनिया
के शीर्ष वृक्ष श्रंखला में हाइपेरियन शीर्ष पर है। हाइपेरियन वृक्ष की
लकड़ी सुन्दर, चमकदार, लाल रंग की होती है।
आशियाना को सौन्दर्य शास्त्र के अनुरुप गढ़ना हो तो हाइपेरियन लकड़ी को
श्रेष्ठ एवं उत्तम माना जाता है। लिहाजा हाइपेरियन वृक्ष श्रंखला के सामने
अस्तित्व संकट खड़ा हो गया।
हालांकि कैलिफोर्निया सहित देश-दुनिया के कई इलाकों में हाइपेरियन के वृक्ष
पाये जाते हैं। खास तौर से मुख्य मार्गो एवं हाईवे पर यह वृक्ष श्रंखला
शोभायमान होती है। इन वृक्षों के आसपास अन्य वृक्षों की तुलना में शीतलता
भी कहीं अधिक पायी जाती है। व्यास अधिक होने व ऊंचाई भी अपेक्षाकृत अधिक
होने पर वन क्षेत्र अर्थात जंगलों में कई बार आश्रय स्थल के तौर पर भी
हाइपेरियन उपयोग होते हैं।
No comments:
Post a Comment