माउंट रुश्मोरे : विशिष्ट एवं शिल्प सौन्दर्य
भले ही कलाकृतियां बहुत अधिक पुरानी-प्राचीन न हों लेकिन अपनी विशिष्टता से एक अलग पहचान बना ही लेती हैं।
जी हां, युनाईटेड स्टेट्स का 'माउंट रुश्मोरे" भले ही अत्यधिक प्राचीन न
हो लेकिन दुनिया का एक आकर्षण है। हालात यह हैं कि देश-दुनिया की
कलाकृतियों का उल्लेख हो आैर अमेरिका के 'माउंट रुश्मोरे" का उल्लेख न हो
तो कहीं न कहीं कुछ अधूरा सा लगता है।
माउंट रुश्मोरे कलाकृति अत्यधिक पुरानी तो नहीं लेकिन विशिष्टता पहचान बन
गयी। माउंट रुश्मोरे का निर्माण करीब डेढ दशक में पूर्ण हो सका।
इसके निर्माण में सौ-पचास नहीं बल्कि चार सौ से अधिक कुशल कारीगरों ने इसे
तराशा-सजाया-संवारा। माउंट रुश्मोरे का निर्माण 4 अक्टूबर 1927 में
प्रारम्भ हुआ। इसके निर्माण में करीब डेढ दशक लगे। निर्माण के प्रथम चरण
में डाइनामाइट से दर्जनों को चट्टानों का हटाया-तोड़ा या ध्वस्त किया गया।
इसमें अमेरिका चार पूर्व राष्ट्रपतियों की छवियों को रुपांकित किया गया या
उकेरा गया। इनमें जार्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रुजवेल्ट एवं
अब्रााहम लिंकन की छवियां हैं। इस विशाल कलाकृति में पूर्व राष्ट्रपतियों
के भव्य-दिव्य चेहरे दिखते हैं।
साउथ डकोटा में कीस्टोन के समीप स्थित 'माउंट रुश्मोरे" नेशनल मेमोरियल
गुलजोन बोरग्लम द्वारा निर्मित स्मारक है। यह एक ग्रेनाइट मूूर्तिकला है।
इसे संयुक्त राज्य अमेरिका स्मारक भी कहा जाता है। स्मारक खास तौर से
छवियों की उंचाई 18 मीटर से भी अधिक है।
'माउंट रुश्मोरे" मुख्यत: ग्रेनाइट चेहरों वाली एक अतिसुन्दर मूर्तिकला
है। संयुक्त राज्य अमेरिका के कीस्टोन ब्लैक हिल्स में रुपांकन किया गया।
गुटजोन बोरग्लम व उनके पुत्र लिंकन बोर्लुम के संयुक्त प्रयासों का एक
शानदार परिणाम है। दक्षिण डकोटा के प्रसिद्ध इतिहासकार डोअनी रॉबिन्सन ने
क्षेत्र को पर्यटन के तौर पर बढ़ावा देने के लिए ब्लैक हिल्स को अपने
तौर-तरीके से रेखांकित किया। इसकी नक्काशी का श्रेय रॉबिन्सन को जाता है।
रॉबिन्सन का मूर्तिकला में भी अच्छा दखल था। ग्रेनाइट की खराब गुणवत्ता
के बावजूद विशेषज्ञों ने विशेष बना दिया। 'माउंट रुश्मोरे" को महान
राजनीतिक संरक्षक स्थल के तौर पर भी अभिलेखों में दर्ज किया गया है।
अमेरिका के सीनेटर पीटर नोरैक के कार्यकाल में इस प्रसिद्ध एवं विशालकाय
मूर्तिशिल्प का खाका खींचा गया। स्मारक का निर्माण सामान्यत: 1927 में
प्रारम्भ हुआ।
छवियों के चेहरों का
निर्माण 1934 से 1939 के बीच पूरा हो सका। निर्माणकर्ता गुटजोन बोरग्लम की
मौत मार्च 1941 में होने के बाद उनके पुत्र लिंकन बोर्लुम ने निर्माण कार्य
पूर्ण कराया। अन्तोगत्वा, 'माउंट रुश्मोरे" संयुक्त राज्य अमेरिका का एक
शानदार प्रतीक बन गया।
विशेषज्ञों की मानें तो देश-दुनिया के दो लाख से अधिक पर्यटक प्रति वर्ष 'माउंट रुश्मोरे" के शिल्प सौन्दर्य देखने आते हैं।
No comments:
Post a Comment